जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, अटल भूजल योजना जयपुर द्वारा राज्य स्तरीय एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा, जयपुर में होगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल मंत्री डॉ. महेश जोशी होंगे, जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। पूरे दिन चलने वाली इस कार्यशाला में अटल भूजल एप के माध्यम से जल संग्रहण की जियो-टेगिंग और वर्षा जल हार्वेस्टिंग प्रणाली के महत्व को बताया जाएगा। इसके साथ ही जल संकट वाले क्षेत्रों में जल बचत के लिए फसल विविधिकरण, लघु सिंचाई पद्धतियों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी और जल संरक्षण में महिला सशक्तीकरण की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ