सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले में पर्यावरण, वन व वन्यजीव संरक्षण को लेकर कार्य कर रही पथिक लोक सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर इस बार भी पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है । पौधरोपण अभियान के पहले दिन आज संस्था सदस्यों द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया । इस दौरान समिति सदस्यों ने स्कूली बच्चों को पौधरोपण का महत्व व ओषधीय पोधो का मानव जीवन में कितना महत्व है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी । पौधरोपण अभियान के दौरान समिति सदस्यों द्वारा गर्ल्स कॉलेज स्थित नव निर्मित वाटिका में कॉलेज प्रचार्य मनीषा शर्मा, प्रोफेसर डॉ आरती भदौरिया, प्रोफेसर राजेश मीना आदि के साथ मिलकर पौधरोपण किया । समिति के मुकेश सीट ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष सवाई माधोपुर के आसपास के गाँवो, मंदिर, मस्जिद, स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर करीब एक हजार पौधे लगाए जाते है । इस बार भी समिति द्वारा सभी जगहों पर पौधरोपण किया जायेगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक करने का कार्ये भी किया जायेगा ।