सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय का पुराना शहर आज उस वक्त बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा जब विशाल कावड़ यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरी। जानकारी के अनुसार 108 कावड़िये रणथंभौर स्थित शोलेश्वर महादेव मंदिर से जल लेकर रवाना हुए और पुराने शहर के रामद्वारा मन्दिर पहुँचे। जहाँ बड़ी संख्या में शहर के लोग एकत्रित हुए और फिर रामद्वारा से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान कावड़ यात्रा में कावड़ियों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। कावड़ यात्रा के दौरान डीजे पर बम बम भोले के जयकारों के साथ ही शिव भजन गूंजते रहे। जिसके चलते पूरा शहर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।कावड़ यात्रा रामद्वारा से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए गुजरी। इस दौरान जगह जगह पर स्थानीय लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया।कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही ।

0 टिप्पणियाँ