करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुये दर्ज प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण कर परिवादियों को लाभान्वित करावे साथ ही परिवादी की समस्याओ के प्रति लापरवाही किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होंने समिति में कुल दर्ज 23 प्रकरणों में से 9 प्रकरणों का निस्ताण किया गया। जिला कलेक्टर ने गुरूवार को कलेक्टेट स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित जिला जन अभियोग व सतर्कता समिति की बैठक को समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये।उन्होंने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, मानवाधिकार आयोग से प्राप्त प्रकरण, ग्राम पंचायत, उपखंड स्तर एवं जिला स्तर पर जनसुनवाई के दौरान दर्ज प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करते हुए समय पर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिये जिससे परिवादी को समय पर राहत मिल सके। उन्होने कहा कि परिवादियों की समस्याओं का निस्तारण ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर ही आसानी से हो जिससे कि उन्हे जिला स्तर पर बिना वजह चक्कर नही लगाने पडे। 

जिला स्तर पर जनुसनवाई का किया आयोजन, दो कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र मे जनसुनवाई भी की, जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण व आमजन के द्वारा राजस्व, पुलिस, पेयजल, अतिक्रमण, खातेदारी नामांकन, पट्टा वितरण, बीपीएल मे नाम जुडवाने, पंचायतीराज से संबंधित, विद्युत सहित कुल 57 प्रकरण दर्ज किये गये। जिला कलक्टर ने प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं उपखंड अधिकारियों को हिदायत दी कि वे आमजन से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अविलम्ब और प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करें तथा उनके निस्तारण के संबंध में की गयी कार्यवाही की सूचना को शीघ्रता से भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान उन्होने ब्लॉक स्तर करौली मे मासलपुर के कनिष्ठ अभियंता विद्युत को बैठक मे उपस्थित नही होने पर एवं कांचरोली मे 2 साल से बंद पडे आरओ प्लांट के संबंध मे पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता हिण्डौन को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम मीना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, जीएम डीआईसी के.के मीना, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आरसी शर्मा, एसीपी विनोद मीना, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी धर्मेन्द्र मीना सहित कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।