पाली-मनोज शर्मा।
घरवाला जाव निवासी उगमराज सांड पुत्र शान्तिलाल सांड का स्वास्थ्य खराब होने पर एम्स जोधपुर में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। निधन के पश्चात् धमर्पत्नी पुष्पा, पुत्र प्रवीण, भाई रमेश सांड,जयंतिलाल सांड, बहन मंजुदेवी लोढ़ा, उषा बाफना, पुत्रवधु अरूणा, पुत्री संतोष लोढ़ा, दामाद मनोज लोढ़ा, पुत्री नीतु, पौत्र यश, पौत्री हीरल एवं सामाजिक कार्यकर्ता अमरचंद रायसोनी मेहता ने देहदान व नेत्रदान करवाने हेतु आई बैंक सचिव केवलचंद कवाड़ से सम्पर्क किया। स्वर्गीय उगमराज सांड ने पूर्व में मरणोपरान्त देहदान हेतु संकल्प पत्र भर रखा था। मरणोपरान्त उनका पार्थिव शरीर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों की शिक्षा और शोध कार्यों में काम आ सके तथा सुयोग्य डाॅक्टर बन कर पीड़ित मानव की सेवा कर सके इसी उद्देश्य से पुत्र एवं परिजनों
को मरणोपरान्त देह को मेडिकल काॅलेज में दान करने के निर्णय से अवगत करवाया हुआ था। निधन के पश्चात् पहले नेत्रदान करवाया गया तथा तत्पश्चात् आई बैंक के पदाधिकारी अध्यक्ष हुक्मीचंद मेहता एवं भंवरलाल सेमलानी, महेन्द्र मेहता, हेमन्त चैपड़ा, हितेन्द्र खींचा, रामाकिशन सोलंकी, आशा मून्दड़ा, डाॅ. आर.के. गर्ग, अनोटाॅमी के विभागाध्यक्ष डाॅ. अनुपसिंह, डाॅ.महेन्द्रसिंह, डाॅ. प्रतिभा, डाॅ. प्रियंका सोनी, तकनीशियन राजेन्द्र गुजर्र ने नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाकर दोनों नेत्र सामाजिक कार्यकर्ता दयालसिंह तंवर के सहयोग से जयपुर भिजवा दिए गए। जहां दो नेत्रहीन बन्धुओं को प्रत्योरोपित कर दृष्टि प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात् विधायक ज्ञानचंद पारख एवं मेडिकल काॅलेज के उपाचार्य के.सी.अग्रवाल द्वारा देहदान प्राप्त कर सम्मान पत्र परिजनों को प्रदान किया गया । इस अवसर पर लायन्स क्लब पाली सिटी के सोहनलाल नागोरा, सुम्मतमल सिंघवी, सुरेश आई जैन सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ