चित्तौड़गढ़-गोपाल चतुर्वेदी।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यों ने हाल ही में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से देश की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में जिला कलेक्ट्री चौराहे पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी करते हुए चौधरी का पुतला दहन किया। इसके बारे में जानकारी देते हुए भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरीया ने बताया कि हाल ही में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के लिए अशोभनीय टिप्पणी की गई जो कि भारत के लोकतांत्रिक पद्धति का अपमान है। इस अशोभनीय टिप्पणी से देश के समस्त आमजन में रोष व्याप्त है। यह टिप्पणी संविधान एवं महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने मोर्चा के माध्यम से मांग की है कि जल्द से जल्द कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए l
0 टिप्पणियाँ