करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
कहा जाता है कि योग और व्यायाम से न सिर्फ हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। ऐसे ही अपने तन और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एवं हेल्थ इज वेल्थ का संदेश देने के लिए करौली जिले के पुलिस कप्तान नारायण टोगस 50 की उम्र में खाकी को फिट और फिट रखने के लिए रोजाना घंटों भर पसीना बहाते हैं जो खाकी में तोंद वाले अफसरों को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं।दरअसल धौलपुर जिले से स्थानांतरित होकर आए पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस की दिनचर्या सुबह योग और व्यायाम से शुरू होती है। 
खुद पुलिस अधीक्षक नारायण टोकस कहते हैं कि जीवन में प्रत्येक इंसान को योग अवश्य करना चाहिए योग्य हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने का काम करता है योग करने पर शरीर निरोगी रहता है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दुरुस्ती के लिए इंसान को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए।
योग प्राणायाम के साथ इंसान को सुबह की दौड़ भी लगानी चाहिए जिससे शरीर फुर्तीला एवं चुस्त दुरुस्त रहता है। खाकी पहनने वाले अफसरों को अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाना चाहिए ताकि उनका मोटापा कम हो और शरीर स्वस्थ एवं निरोगी बना रहे। आपको बता दें, कि पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस खुद 50 की उम्र पार करने के बाद भी रोजाना योगा और व्यायाम करने के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आते हैं। जो युवाओं के साथ अपने अधीनस्थ तथा हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं वही जिले वासियों को हेल्थ इज वेल्थ का संदेश दे रहे हैं। एसपी नारायण टोगस कहते हैं कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।