सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में इन दिनों कम ही सही लेकिन बारिश का दौर चल रहा है।जिसके चलते चहूं और हरियाली छा गई है। इसके साथ ही सवाईमाधोपुर जिले के पर्यटन स्थलों पर जमकर रौनक भी छाई हुई है । सैकड़ों की तादाद में रोजाना लोग पर्यटन स्थलों पर उमड़ रहे हैं तथा पिकनिक का जमकर लुत्फ उठाया जा रहा है। लेकिन विडंबना ही है कि पर्यटन स्थलों पर किसी भी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं है। दरअसल बरसात के मौसम में रणथंभौर के पर्यटन स्थलों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है।
रणथंभौर में लगभग एक दर्जन पिकनिक स्पॉट ऐसे हैं कि जहां लोग जमकर पिकनिक का आनंद उठा रहे हैं। बरसात में कल कल बहते हुए झरनो के नीचे नहाने का लुत्फ लोग छोड़ नहीं पाते। रणथंभौर में खासतौर से अमरेश्वर, सीता माता, झोझेश्वर ,सोलेश्वर, खटोला, झरेठी आदि स्थानों पर जमकर लोगों की भीड़ उमड़ रही है । इन दिनों पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की बहार आई हुई है।
लेकिन सबसे बड़ी विडंबना यह है कि किसी भी पर्यटन स्थल पर सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं है । लोग कई मर्तबा लगातार शिकायत करते हैं। लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला यहां कोई नहीं है । इन पर्यटन स्थलों पर कई मर्तबा दुर्घटनाएं भी हो चुकी है । उसके बावजूद भी जिला पुलिस एवं प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा और ना ही वन विभाग द्वारा इन पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए है । यहां तक कि पर्यटन स्थलों पर छेड़खानी की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं । लेकिन प्रशासन को इस से कोई सरोकार नहीं है। खासतौर से सावन के महीने में धार्मिक पर्यटन स्थलों पर विशेष रूप से जनसैलाब उमड़ता है और लोग अपनी पूजा आराधना के साथ पिकनिक का भी आनंद उठाता है। लेकिन सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर पिकनिक मनाने के दौरान कई बार दुर्घटना घटित होने के चलते कई बार पिकनिक मनाने की खुशियां मातम में भी बदल जाती हैं। लेकिन प्रशासन इसके बावजूद भी गहरी नींद में है।

0 टिप्पणियाँ