झालावाड़ जिले के झालरापाटन शहर में आधा दर्जन बदमाशों ने गारमेंट शॉप के अंदर घुस कर दुकान के कर्मचारी को गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने जल्द ही सफलता हासिल की और वारदात में शामिल दो किशोरों सहित कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। झालावाड़ एसपी रिचा तोमर ने बताया कि झालरापाटन शहर के बजाज खाना स्थित लक्की गारमेंट शॉप पर काम करने वाले झालरापाटन निवासी युवक राजा प्रजापति पर झालरापाटन के ही मोनू राठौर और उसके साथ पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने दुकान में घुसकर फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से घायल राजा प्रजापति का जिला अस्पताल में उपचार जारी है, तो वहीं घटना के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने 5 टीमें गठित की थी। मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया और वारदात में शामिल आरोपी मोनू राठौर, अनिल रेगर, लेखराज भील को सीमावर्ती मध्य प्रदेश के जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी पुलिस ने डिटेन किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि राजा प्रजापति ने आरोपी मोनू राठौर के भाई के साथ मारपीट की थी। इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने दुकान में घुसकर फायरिंग कर उस पर जानलेवा हमला किया था।
- Home
- Divisions
- _Ajmer
- __Ajmer
- __Bhilwara
- __Nagaur
- __Tonk
- _Bharatpur
- __Bharatpur
- __Dholpur
- __Karauli
- __Sawai Madhopur
- _Bikaner
- __Bikaner
- __Churu
- __Hanumangarh
- __Sri Ganganagar
- _Jaipur
- __Jaipur
- __Alwar
- __Jhunjhunu
- __Sikar
- __Dausa
- _Jodhpur
- __Jodhpur
- __Barmer
- __Jaisalmer
- __Jalore
- __Pali
- __Sirohi
- _Kota
- __Kota
- __Baran
- __Bundi
- __Jhalawar
- _Udaipur
- __Udaipur
- __Banswara
- __Chittorgarh
- __Dungarpur
- __Pratapgarh
- __Rajsamand
- Specials
- Weekly Features
- Rajasthan Positive
- Gallery
- The Audio Files
- Live
0 टिप्पणियाँ