करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली पुलिस ने बडी कारवाई को अंजाम देते हुए बाबरिया गैग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ चोरी का माल बरामद करने मे सफलता हासिल की है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वारदात के समय उपयोग मे ली जाने वाली दो मोटर बाइको को भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस बदमाशों से पुछताछ मे जुटी हुई है। बता दे, कि बाबरिया गैग अबतक करौली जिले मे एक दर्जन से अधिक चोरी व नकबजनी की वारदात को अंजाम दे चूकी है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि थाना बालघाट क्षेत्र में एक ही रात्रि में चार घरों में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटना का थानाधिकारी बालघाट धर्मसिंह और टीम द्वारा पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय बाबरिया गैंग के मुख्य सरगना राजपालसिंह पुत्र पूरनसिंह जाति बर्गी निवासी मोरगढी थाना खेरागढ जिला आगरा उत्तरप्रदेश सहित आरोपी मानसिंह उर्फ दल्या पुत्र सीताराम उर्फ राजाराम जाति वर्गी निवासी नथालेकापरा थाना सूरौठ हाल डेरा जाल खेरिया थाना टोडाभीम, बबलेश उर्फ राजू उर्फ घीस्या पुत्र गोकुल जाति बर्गी निवासी पाडला हाल डेरा जोधपुरा करीरी थाना टोडाभीम व धारा उर्फ केरियो पुत्र गोकुल जाति बर्गी निवासी वर्गी निवासी पाडला हाल डेरा जोधपुरा करीरी थाना टोडाभीम को गिरफ्तार कर चोरी का माल सोने का पेण्डल, चांदी की कनकती व चुटकी एवं एक चांदी का सिक्का सहित वारदात में प्रयुक्त दो मोटर साईकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
इस प्रकार दिया घटना को अंजाम।
एसपी ने बताया की तीन जुलाई को परिवादी प्यारसिंह पुत्र चौथीराम निवासी मोहनपुर ने रिपोर्ट पेश कर बताया की रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर का ताले तोडकर सोन चांदी के आभूषण (सोने की नथ, हार, चैन व टॉप्स एवं चांदी की कनकती, टोडिया व पायजेब, चुटकी, माला एवं 5000) चुरा कर ले गये। दूसरे परिवादी धर्मसिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी मोहनपुर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर का ताले तोड़कर 2000 चुरा कर ले गये। तीसरे परिवादी पवन पुत्र चेतराम निवासी मोहनपुर ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर का ताले तोड़कर चांदी की चैन व करीब 400 रूपये नगद चुरा कर ले गये। चोथे परिवादी परमल पुत्र झूमरलाल निवासी नोहनपुर थाना बालघाट ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा हमारे घरों के ताले तोड़कर सोन चांदी के आभूषण (एक सोने का पेण्डल, चांदी की कनकती पायजेब, शांट व चांदी के सिक्के) चुरा कर ले गये आदि पर प्रकरण पर पुलिस टीमो का गठन कर शीघ्रता से चोरियों का खुलासा करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद पुलिस ने गैग का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
टीम पर गैंग ने किया पथराव।
पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मोहनपुरा गांव में रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा चार घरों में की गई चोरी की सिलसिलेवार वारदात को गम्भीरता से लेते हुए चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने के लिये पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सुचना मिली की जोधपुरा व खेरिया जौल के हार में बाबरियाओं के डेरे पडे हुए है, जिनमें कुछ युवाओं का संदिग्ध आचरण है व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं गाँव मोहनपुर में हुई सिलेसिलेवार चोरी की वारदात के बाद से ही दिन के समय दिखाई नहीं दे रहे है। सूचना पर थानाधिकारी धर्मसिंह के नेतृत्व मे पुलिस टीमो ने दबीश दी तो पुलिस टीम को देखकर डेरों से निकलकर चार लड़के पहाड़ी की भागे। और पहाड़ी से पुलिस टीम पर पथराब शुरू कर दिया। टीम ने पथराव के बीच ही चारो बदमाशों को दबीश देकर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने चारों बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ की तो चारों ने चोरी की वारदात करने की बात कबूली।
पहले करते रेकी फिर देते वारदात को अंजाम।
एसपी ने बताया कि वारदात बाबरिया गैंग के सदस्य अधिकतर गाँव के आस-पास अपना डेरा डालते है ग्रामीणों का विश्वास जीत कर आवारा पशुओं तथा जानवरों से रात्रि के समय खेतो की रखवाली का काम ले लेते हैं। गैंग के सदस्य महिला तथा बच्चे आस-पास के इलाके के गाँवों मे खाना मांगने के बहाने सूने मकानों व घरों की रैकी कर रात्रि के समय चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देते हैं। रात्रि के समय घरो में सो रहे लोगों की बाहर से कुदी बंद कर देते है या फिर मकान की पट्टी हटाकर या खिडकी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते।

0 टिप्पणियाँ