सपोटरा-विनोद कुमार जांगिड़।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने पार्टी के सक्रिय सदस्य प्रताप पाकड़ को भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल सपोटरा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कुमार शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया की सहमति से सपोटरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के पद पर भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे प्रताप पाकड़ को नियुक्त किया है। भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर प्रताप पाकड़ ने राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, करौली जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया का आभार जताते हुए कहा कि मुझे दी गई जिम्मेदारी को मैं पार्टी हित एवं पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।