करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सावन माह की हरियाली अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध मदनमोहन जी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करौली शहर सहित आसपास के जिलों के लोगों की प्रातःकाल से ही भगवान मदनमोहन जी के दर्शन करने के लिये भीड उमड पडी। जिससे मदनमोहन जी मंदिर में मेले जैसा माहौल नजर आया।
श्रद्धालुओं की आवक को देखते हुए कोतवाली थानाधिकारी दिनेश चन्द्र मीणा के नेतृत्व मे पुलिस प्रशासन ने भी अपनी व्यवस्था चाक-चौबंद रखी। छोटी वृंदावन नगरी के नाम से पहचाने जाने वाली करौली नगरी मे विराजमान मदनमोहन जी के दर्शनों के लिये आज हरियाली आमावस्या के दिन हजारो भक्तों ने दर्शन कर अपने तथा अपने परिजनों की खुशहाली की मनौती मांगी। हरियाली अमावस्या पर मंदिर को अशोक के पेड एवं अन्य पेड़ों की पत्तियों से सजाया गया। लोगो की भीड को नियंत्रण मे रखने के लिये पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। बाजारों मे हरियाली आमावस्या होने से बाजारों मे रौनक बनी रही।