करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीना ने बताया कि जिला स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ 19 जुलाई 2022 को करौली महोत्सव के रूप मे मनाये जाने एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पूर्व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौपे गये है।अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर प्रातः 7 बजे साईकिल रैली फॉर करौली एवं रैली हेतु बैनरों व कैंप की व्यवस्था के लिये मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला खेल अधिकारी, जिला पुलिस उपाधीक्षक, रसद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, जिला परिवहन अधिकारी, आयुक्त नगर परिषद करौली को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दायित्व सौपे है।इसके अलावा जिला स्थापना दिवस की थीम स्वच्छ करौली एवं सुन्दर करौली हेतु सफाई सहित अन्य व्यवस्था के लिये आयुक्त नगर परिषद करौली को निर्देशित किया है वे सफाई से संबंधित समस्त व्यवस्थाए करने के साथ साथ 25 कर्मचारी नगरपरिषद करौली एवं सिविल डिफेंस की टीम के सदस्य साथ मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई के लिये नियुक्त प्रभारी कार्यालय अधीक्षक करौली की निगरानी में सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होने समस्त अधिकारियो को अपने कार्यालयों मे पडे हुए नाकारा सामान का निस्तारण करवाने के साथ साथ अपने कार्यालयों की सफाई करवाने के निर्देश दिये है। रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाए करने के संबंध मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को, पेंटिग प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध मे आवश्यक व्यवस्थाए करने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं जिला परिवहन अधिकारी को, 18 जुलाई को आयोजित की जाने वाली संगोष्ठी से संबंधित व्यवस्था के संबंध मे संगोष्ठी में भाग लेने वालो को आमंत्रित करने के लिये वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष वेणूगोपाल शर्मा, उपखंड अधिकारी करौली, मुख्य जिला शिखा अधिकारी करौली, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को, जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या 18 एवं 19 जुलाई जिला स्थापना दिवस को मुख्यालय के मुख्य-मुख्य चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था के लिये आयुक्त नगर परिषद करौली को एवं मुख्यालयों पर स्थित कार्यालयों पर विभागों को अपने स्तर से रोशनी व्यवस्था हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारी करौली को, जिला स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रणगंवा ताल पर 18 जुलाई को दीपदान एवं शहनाई वादन कार्यक्रम के लिये से संबंधित व्यवस्था के लिये बाल विकास परियोजना अधिकारी, उपखंड अधिकारी हिण्डौन, उपाधीक्षक पुलिस करौली, जिला परिवहन अधिकारी  करौली, आयुक्त नगर परिषद करौली व हिण्डौन को, पौधारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने हेतु उपवन संरक्षक भू संरक्षण करौली को, जिला स्थापना दिवस के अवसर पर टाउन हॉल करौली मे सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी उपखंड अधिकारी करौली को, पांचना बांध पर नौका विहार हेतु नौकाओं व ड्राईवरों की व्यवस्था हेतु अधिशाषी अभियंता जल संसाधन खंड करौली को, रणगंवा ताल पर आने जाने के लिये वाहन व्यवस्था के लिये जिला परिवहन अधिकारी को, सूचना केन्द्र मे सिग्नेचर बोर्ड की व्यवस्था करने के संबंध में सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए दायित्व सौंपे है।