हनुमानगढ़-विश्वास कुमार।
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने पिस्तौल के नौक पर ई मित्र संचालक से लूट के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के आने-जाने वाले रास्तों और ई मित्र में लगे CCTV को खंगाल कर बदमाशों की पहचान की है। इसके बाद एक बदमाश को हरियाणा से गिरफ्तार किया। भिरानी थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि गत 5 जुलाई की रात को ई मित्र संचालक से 4 बदमाशों ने लूट की थी। सुथार ने बताया कि विजेन्द्र सिंह पुत्र पूनम चंद जाट निवासी छानीबडी ने रिपोर्ट देकर बताया था कि वो छानी बड़ी में ई मित्र चलाता है। शाम को वह सहयोगी मुकेश के साथ काम कर रहा था। इसी दौरान रात 9.15 बजे दुकान के आगे सफेद रंग की स्वीफ्ट गाड़ी आई, जिसमें चार व्यक्ति मेरी दुकान के अंदर घुसे। जिनमें से तीन व्यक्तियों के हाथों में पिस्तौल थे। चारों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। पिस्तौल की नोक पर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए काउंटर से 10 हजार रुपए लूटकर ले गए। इस मामले की जांच एसआई राजकुमार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास व आने-जाने वाले रास्तों के CCTV खंगाल कर डाटा जुटाए और साइबर सेल की मदद से बदमाश 25 वर्षीय प्रदीप की पहचान कर उसे हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। हालांकि पुलिस पूछताछ में बदमाश प्रदीप ने वारदात करनी कबूल की है।

टीम गठित कर पकड़ा बदमाश।
SP डॉक्टर अजय सिंह ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक टीम गठित की और डीएसटी टीम को भी विशेष जिम्मेदारी दी। थाना स्तर की टीम में एसआई राजकुमार, हेड कॉन्स्टेबल जगमोहन, कॉन्स्टेबल सचिन शामिल रहे