कोटा-हंसपाल यादव।
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में गुमानपुरा-कोटड़ी रोड पर गुरुवार सुबह ब्रेकरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी की चार मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि सुबह संतोष ब्रेकरी की दुकान खुली हुई थी। करीब 9 बजे दुकान में अचानक आग लग गई। अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बिल्डिंग के ग्राउण्ड फ्लोर पर स्थित दुकान में लगी आग इतनी तेजी से फैली की पूरी बिल्डिंग की चारों मंजिलों को चपेट में ले गया। सूचना पुलिस व दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग से पास की दुकानों को को भी काफी नुकसान पहुंचा है। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान के बाहर खड़ी कार में आग से जल गई। आग की सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

0 टिप्पणियाँ