करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति की बैठक कृषक शक्ति केन्द्र, बझेड़ा पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने की।बैठक में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर संघर्ष समिति ने आमजन को ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट के प्रति जागरूक करने के लिए 5 जून को हिण्डौन के गांव ढिंढोरा में किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास मीना के साथ प्रदेश संयोजक अमर सिंह नीमरोठ, प्रदेश महामंत्री भरत सिंह डागुर, जिला मीडिया प्रभारी दीनदयाल सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता गिरीश अलीपुरा, विधि सलाहकार सुमन्त मीना, राजेश कुमार गुर्जर, जगमोहन लीलौटी, खुन्नीराम पटेल, राजेश कुमार मीना, श्रवण लाल मीना, सुखदेव पटेल, साहब सिंह डागुर, समुन्द्र सिंह तिलंगा, घनश्याम डागुर, रमेश पडित, रामभरोसी चोथइयां, विष्णु डागुर, धर्मवीर सिंह डागुर, महेश जोशी सहित काफी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ