सीकर ब्यूरो रिपोर्ट।
तेज रफ्तार में आ रही कार ने खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के अन्दर के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पर एक गंभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना के बाद रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और कार को साइड में करवाकर घायल युवक को सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। दरअसल रानोली थाना इलाके में एनएच-52 तनश्री होटल के पास आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं पर एक गंँभीर रुप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की गाड़ी के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवकों को बाहर निकाला । वहीं रानोली पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को सीएचसी पलसाना रखवाया तो वहीं एक गंभीर घायल को सीकर रैफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। रानोली थानाधिकारी कैलाशचंद्र ने बताया कि सुबह 6.15 बजे यह हादसा हुआ। उन्होने बताया कि आई-20 कार में चार लोग नवनीत, आशीष, मंजीत और राज गोविंद सवार थे। तनश्री होटल के पास कार चालक अपना संतुलन नहीं बना पाया जिसके कारण कार ट्रेलर के पीछे घुस गई। हादसे में नवनीत पिलानी, आशीष गुड़गांव, मंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं हादसे में रेवाडी के रहने वाले राजगोविंद गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके पुलिस ने सीकर एसके अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होने बताया कि यह सभी चरखी दादरी से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ