करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले के करणपुर थाना इलाके के गांव सिमारा में कुए का गन्दा पानी पीने से 119 ग्रामीण बीमार हो गए। अचानक ही ग्रामीणों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लग गयी। बीमार होने वालों में 43 महिला,37 पुरुष और 39 बच्चे शामिल है। लेकिन खास बात यह देखने को मिली की बीमार ग्रामीणों को जब करणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया तो वहां बैड कम पड़ गए।
मेडिकल टीम पहुंची गाँव 
अचानक सैकड़ों ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और पानी पीने वाले कुंए की जांच की जिसमे जिन्दा कीड़े मिले। स्वास्थय अधिकारीयों ने ग्रामीणों को कुए का गन्दा पानी नहीं पीने की सलाह दी। इसके अलावा कुए के पानी के सैंपल लिए गए है जिसकी जांच की जाएगी। गाँव में तीन कुए है जिनमे विलिंचिग पाउडर डाला गया है। फिलहाल जलापूर्ति के लिए गांव में पानी के टैंकर उपलब्ध कराये जा रहे है।मरीजों का अस्पताल में इलाज चला इसके अलावा गाँव में भी मेडिकल टीम भेजी गयी।
एक बैड पर तीन से 6 मरीजों का किया उपचार।
अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए जिस मरीज को जहां जगह मिली वही ड्रिप चढाकर उपचार किया गया। एक बेड पर तीन से 6 बच्चों का उपचार किया गया। चिकित्सक ने कहां कि पहली प्राथमिकता मरीज की उपचार कर जान बचाने होती है। अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए इसलिए एक एक बैड पर कई मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया।