जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने राजस्थान में भाजपा राज के दौरान कांग्रेस के विपक्ष में रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों पर अब तक कार्रवाई नहीं लेने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गहलोत सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार और उसमें आरोपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर खुलकर नाराजगी जताई और कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस एक्शन टेकन शिविर के पहले दिन सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता जो यहां सरकार में थे, जिन पर हमने आरोप लगाए थे। हमारे भ्रष्टाचार के आरोपों को जनता ने स्वीकार भी किया था।
जनता ने उन आरोपों को सही मानकर हमें सत्ता सौंपी, लेकिन हमने अब तक क्या कार्रवाई की ? ऐसा नहीं होता है। वह हमारे नेताओं को जलील कर रहे हैं। उन पर मुकदमे कर रहे हैं। हम लोगों को दिखाना पड़ेगा कि हम भी सही-गलत की पहचान करना जानते हैं। भाजपा के शासन में खान आवंटन में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए आंदोलन किया था। कांग्रेस ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया था। कांग्रेस सरकार बनने के बाद खान घोटाले की गडबड़ियों पर कांग्रेस सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। यूपी सीएम ने कहा कि इसके अलावा कई विभागों में भाजपा के शासन में गड़बड़ियों को चुनावी मुद्दा बनाया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष में रहते हुए लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताकर नई बहस छेड़ दी है। इससे पहले सुबह सचिन पायलट ने इशारों में गहलोत पर तंज कसते हुए कहा है कि हम लोगों को इस बात को मानना पड़ेगा कि हमारे एक बार सिर्फ 50 विधायक रह और एक बार 21 विधायक रह गए थे। ऐसा क्या कारण है कि जनता बहुमत देती है। हम राजस्थान में सरकार वापसी नहीं कर पाते हैं। पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली में लगातार दूसरी बार भी सत्ता में आ चुकी, असम,आंध्रा में भी सरकार रिपीट हो चुकी। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट नहीं होती है। राजस्थान में किन कारणों से सरकार रिपीट नहीं हो पाती है तो उन कारणों पर चर्चा भी होनी चाहिए। पायलट जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। पायलट ने कहा कि यह जो माहौल बना है मोदी के आने के बाद, इससे पहले भी हम सरकार रिपीट नहीं कर पा रहे थे। इन कारणों पर भी हम चर्चा करेंगे। कार्यशाला में संकल्प भी लेंगे कि कैसे एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा जाए। कांग्रेस पार्टी की सरकार कैसे रिपीट हो। सचिन पायलट ने सरकार रिपीट नहीं होने के कारणों पर चर्चा की बात कहकर सीएम गहलोत को राजनीतिक तौर पर जवाब दिया है। मंगलवार को सीएम गहलोत ने पायलट गुट की बगावत को याद करते हुए कहा था कि हमारे 19 साथी जो गुमराह होकर गए थे अब तो वे भी हमारे साथ हैं। इसके बाद पायलट ने गहलोत के सीएम रहते दो बार कांग्रेस की बुरी तरह हार का जिक्र करके और सरकार रिपीट नहीं होने के कारणों पर चर्चा कराने का तर्क देकर राजनीतिक तौर पर जवाब दे दिया। सीएम गहलोत ने पायलट की बगावत को याद किया था, आज पायलट ने गहलोत की अगुवाई में दो बार कांग्रेस की बुरी तरह हुई हार का जिक्र करके राजनीतिक तौर पर जवाब दे दिया।

0 टिप्पणियाँ