सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में बुधवार को एक भालू रणथंभौर के जंगलों से निकलकर पुराने शहर स्थित गलता मंदिर में आ घुसा। भालू के मंदिर परिसर में घुसने की सूचना पर मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। सूचना और रणथंभौर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने भालू को ट्रंकुलाइज कर रेस्क्यू किया। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने भालू को रणथंभौर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि एक भालू गलता मंदिर में घुस गया। भालू मन्दिर की परिक्रमा में घुस गया। मन्दिर की परिक्रमा में अंधेरा होने की वजह से भालू को ट्रंकुलाइल करने में दिक्कत आई। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भालू को ट्रंकुलाइज कर लिया गया और फिर भालू को सुरक्षित रणथंभौर के जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा भालू को रेस्क्यू करने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

0 टिप्पणियाँ