करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
पीरामल फाउंडेशन, आईसीडीएस विभाग, प्लान इंडिया एवं सेव द चिल्ड्रेन के सयुक्त तत्वाधन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पंचायत समिति के मीटिंग हॉल में क्षमतावर्द्धन किया जा रहा है। करौली और मासलपुर ब्लॉक के कार्यकताओं का 10 जून तक क्षमतावर्द्धन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में करौली शहर प्रथम, द्वितीय और ग्रामीण के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का क्षमतावर्द्धन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णकांत सांखला, उपनिदेशक, आईसीडीएस करौली थे। पीरामल फाउंडेशन से गोपाल सिंह, मुकेश शर्मा व मूलचंद मीना, प्लान इंडिया से कुमार अमन, सेव द चिल्ड्रेन से अभिषेक श्रीवास्तव और विभाग की तरफ से सुहेल खान व अन्य थे।कृष्णकांत सांखला ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी जो ट्रेनिंग ले रही है। उसे जाकर जमीनी स्तर पर उपयोग करें। जिससे हम अपने जिले में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर, जिले को कुपोषित मुक्त बना सके।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध उपकरणों के सही से इस्तेमाल कर अपने केंद्रों पर कुपोषित बच्चों को चिन्हित करना है। उन्हें रूटीन इम्यूनाइजेशन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें गर्भवती महिलाओं को किस तरह से उनके खान-पान, बच्चों की देखभाल आदि की जानकारी दी गई। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप पर किस तरह की जानकारी भरनी है, उसकी जानकरी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकताओं को रजिस्टर कैसे मेनटेन करना है। उसकी जानकारी दी गई। उन्हें अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्राप-ऑउट व अनेमिक किशोरी बालिकाओं को चिन्हित कर उन्हें नियमित आयरन-फोलिक एसिड की टैबलेट प्रदान कर, एनीमिया मुक्त, राजस्थान बनाने के लिये निर्देशित किया गया।

0 टिप्पणियाँ