सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे कुतलपुरा मालियान गांव में एक लेपर्ड सूखे कुंए में गिर गया।लेपर्ड की दहाड़ सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि एक लेपर्ड कूतलपुरा मालियान स्थित एक सूखे कुए में गिर गया। लेपर्ड को रेस्क्यू टीम द्वारा ट्रंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया और कुए से बाहर निकाला गया।जिसके बाद लेपर्ड को रणथंभौर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया ।