सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के ट्रक यूनियन पर हुसैन आर्मी द्वारा बुक बैंक का शुभारंभ किया गया है। बुक बैंक की खासियत यह है कि यहां एक रुपए में कोई भी बुक बड़ी ही आसानी से पाठकों को प्राप्त हो रही है ।पाठकों का रुझान लगातार बुक बैंक की ओर बढ़ता चला जा रहा है। हुसैन आर्मी द्वारा जनहित में कई कार्य किए जा रहे हैं। हुसैन आर्मी द्वारा ही संचालित हमारा पैगाम भाईचारे के नाम कार्यक्रम भी लगातार संचालित किया जा रहा है। बुक बैंक का अवलोकन हाल ही में आई ए एस में चयनित हुए युवराज मरमट ने किया। युवराज मरमट ने भी इस बुक बैंक को खूब सराहा।

0 टिप्पणियाँ