सपोटरा-विनोद कुमार जांगिड़।
राज्य सरकार के आदेश अनुसार विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नगर पालिका सपोटरा अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा ने नगरपालिका सपोटरा के समस्त कार्मिकों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। अधिशासी अधिकारी शंभूलाल मीणा ने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर समस्त राजकीय एवं निजी कार्यालयों, संस्थानों में तंबाकू एवं नशामुक्ति की शपथ आयोजित करवाने के आदेशों की पालना करते हुए नगर पालिका सपोटरा के कार्मिकों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। तंबाकू उत्पादों से जीवन में होने वाले प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष नुकसान की जानकारी देते हुए संदेश दिया गया कि हमें परिजनों,मित्रों,परिचितों अथवा अपरिचितो को तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर ओमप्रकाश आर्य, सुरेंद्र, मुकेश, रामखिलाड़ी, टीकम पाराशर, जब्बार, कृष्णा कुमारी, श्याम सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।