बारां-हंसपाल यादव।
बारां कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बबाल हो गया। एक पक्ष के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने जनता टाकीज के यहां दूसरे पक्ष के दो लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर हमला करके फरार हो गए और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं, सूचना पर हिन्दु संगठन से से जुड़े लोग और पुलिस आमने सामने हो गए। सूचना पर हिन्दु संगठन से जुड़े लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। वहीं, विहिप के सत्यनारायण गर्ग, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक लललित मीणा भी सूचना पर प्रताप चौक पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। उन्होंने शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर कई सवाल खड़े किए। वहीं, व्यापार महांसघ ने घटना को देखते हुए गुरूवार को बारां बंद की घोषणा कर दी। हमले में घायल हरीश शर्मा और विनोद शर्मा हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं। वहीं, सूचना पर एसपी कल्याण मल मीणा, सीओ मनोज गुप्ता और कोतवाली सीआई मांगेलाल यादव मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों से मसझाइश की। एसपी कल्याण मल मीणा ने आरोपियों के जल्द गिरफ्तार करने की बात कहीं। आपको बता दे कि गत सप्ताह भी बारां में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के एक युवक के गाड़ी तेज चलाने की बात पर चाकू मार दिए थे, उस समय भी मामला बिगड़ गया था।

0 टिप्पणियाँ