जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा जयपुर शहर से सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है इसके चलते प्रदेश में बहुसंख्यक समाज असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत की सरकार ने साढ़े तीन साल बाद भी किसानों का कर्जा माफ नहीं किया है और किसानों को आठ घंटे बिजली नहीं मिल पा रही हैं । पीएम मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पूरे देशभर में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कायुवा बेरोजगारी से परेशान है। उसे न तो भत्ता मिल पा रहा हैं और ना ही नौकरी। बोहरा ने कहा कि कानून व्यवस्था बेहाल हो चुकी है। उन्होंने दावा किया प्रदेश में हर 32 किलोमीटर पर एक भ्रष्टाचार का केस रजिस्टर्ड हो रहा है। पिछले 40 माह में 7 लाख एफआईआर दर्ज हुई। 7 हजार मामले दुष्कर्म व छेड़छाड़ के हैं। भाजपा जयपुर शहर से सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि आठ साल में देश की तस्वीर बदली है। देश में राम मंदिर बनाने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कहा कि नई शिक्षा नीति ने शिक्षा जगत को नई दिशा दी है। उज्जवला योजना में 28.29 करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन दिए गए।जनधन योजना में 44.17करोड़ खाते खुलवाकर गरीबों को लाभ पहुंचाया। इसमें 55 प्रतिशत महिलाएं खाताधारक है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ आवास बने हैं और 190 करोड़ से अधिक लोगों को को भी कि व्यक्ति लगाई गई है। भाजपा जयपुर शहर से सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत जयपुर शहर में केंद्र सरकार की मदद से 2096.91करोड़ की योजनाएं बनाई गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने इस योजना में अधिक ध्यान नहीं दिया इसके चलते हैं 626 करोड़ के ही काम हो सके हैं। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत जयपुर शहर में ग्रीन स्पेस विकसित करने, से और पेयजल आपूर्ति के लिए 106.43 करोड़ के कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद स्थानीय विकास योजना में 31 करोड़ के 242 काम स्वीकृत किए गए और अब तक 22 करोड़ के काम पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जयपुर में 4 पंचायत इसमें मुहाना, अजराजपुरा,रामपुरा उठी और बंबोरिया भबोरिया गोद लेकर विकास कराया है। भाजपा जयपुर शहर से सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण और अन्य स्वशासी संस्थाओं के माध्यम से 2500 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। चिकित्सा विभाग में 15 करोड़ के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 173.19 करोड़ के और सारी निर्माण विभाग द्वारा 30.30 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जयपुर जिले में 2021 में 5,81,312 परिवारों को चिन्हित कर 1,87,6 83 परिवारों को कनेक्शन दिए गए हैं।इस दौरान जयपुर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अरुण चतुर्वेदी, विधायक अशोक लाहोटी, मदन दिलावर मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ