सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी क्षेत्र के खेड़ा रामगढ़ गांव के नजदीक खेत पर ऊंटों की रखवाली के लिए सो कालू रेबारी पर बीती रात एक बघेरे ने जनलेवा हमला कर दिया बघेरे के हमले में कालू रेबारी बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में गंगापुरसिटी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि कालू अपने ऊंटों की रखवाली के लिए रोज रात को ऊंटों के पास ही सोता है। बीती रात एक बघेरे में कालू पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उनका कहना है कि सूचना देने के बाद भी अभी तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी कालू की खैरखबर लेने अस्पताल नहीं पहुँचा। घायल के परिजनों ने बताया की बघेरे द्वारा विगत करीब चार माह से क्षेत्र में आतंक मचाया जा रहा है। बघेरे कभी बकरी का शिकार कर लेता है तो कभी अन्य पालतू जानवरों को अपना शिकार बना लेता है। जिसे लेकर काई मर्तबा वनाधिकारियों से शिकायत भी की गई मगर वनाधिकारी मुआवजा देने की बात कर अपना पल्ला झाड़ लेते है। घायल के परिजनों ने उचित मुआवजा देने सहित बघेरे की पकड़कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है। फिलहाल घायल कालू रेबारी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।