सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुरसिटी क्षेत्र के नंदपुरा गांव में खेत पर सिंचाई कार्य करते समय बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति नंदपुरा निवासी सुरेश माली है।ग्रामीणों के अनुसार सुरेश अपने खेत पर सिंचाई कार्य कर रहा था। उसी दौरान खेत से निकल रहे बिजली के तारो से सुरेश टच हो गया। जिसके चलते बिजली के करंट से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेतों से गुजर रही बिजली की लाईन इतनी नीची है कि आसानी से कोई भी व्यक्ति बिजली की लाइन की चपेट में आ सकता है।बिजली की लाइन नीची होने के कारण ही सुरेश बिजली की लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गंगापुरसिटी सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है ।

0 टिप्पणियाँ