उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
कांग्रेस की बाड़ाबंदी में महवा निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। अचानक हुड़ला की तबीयत बिगड़ने से उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हुड़ला की कुछ दिन पहले भी तबीयत बिगड़ी थी। इसके चलते जयपुर में हुड़ला एसएमएस अस्पताल पहुंचे थे। अब शनिवार को एक बार फिर उनकी तबियत खराब हो गई। शनिवार सुबह अचानक हुड़ला को जी मिचलाने और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद होटल ताज अरावली में ही उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्हें सीधे एमबी अस्पताल में लाया गया। यहां अस्पताल के कार्डियक डिपार्टमेंट में हुड़ला काे डॉक्टर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके कुछ टेस्ट भी अस्पताल में कराए है।