जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर का 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह कॉलेज कैंपस में आयोजित किया गया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. प्रभात पंकज ने बताया कि समारोह में पीजीडीएम तथा सेवा प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा के 207 छात्रों को एआईसीटीई-अनुमोदित पीजीडीएम डिप्लोमा प्रदान किए गए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवीवा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी इंडिया लि. के सीईओ और एमडी अमित मलिक ने कहा कि कैरियर एक मैराथन है, स्प्रिंट नहीं। उन्होंने कहा कि असफलताओं को अपने सबक के रूप में लेने की जरूरत है, क्योंकि असफलताओं से सीखने से लंबे समय तक चलने वाली सफलता मिल सकती है। जयपुरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने सभी छात्रों को उनके माता-पिता, परिवार, दोस्तों, शिक्षकों के प्रयासों,आशीर्वाद और उनकी कड़ी मेहनत तथा दृढ़ संकल्प के माध्यम से स्नातक पूरा करने के लिए बधाई दी।जयपुरिया प्रबंध संस्थान, जयपुर के निदेशक डॉ. प्रभात पंकज ने वर्ष 2021-22 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने उच्चतम व औसत पैकेज, प्रतिष्ठित प्रोफाइल, अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट और कई प्रस्तावों के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ने पर बैच को बधाई दी। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में जयपुरिया जयपुर को क्यूएस रैंकिंग में "हैप्पी इंस्टीट्यूशंस अवार्ड" से पुरस्कृत किया गया है, जो कि संस्थान के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है।
इस अवसर पर पीजीडीएम-जनरल बैच में प्रमीत गुप्ता को गोल्ड मेडल, तुलसी ओझा को सिल्वर मेडल और श्वेता भूतरा को ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पीजीडीएम-एसएम बैच के लिए अंशुल तिवारी को गोल्ड, आस्था वर्मा व रिया जैन को सिल्वर तथा रिधिमा धेमला को ब्रांज मेडल से नवाजा गया।
इसके अलावा डॉ. वरुण चोटिया, डॉ. श्रीकांत गुप्ता और डॉ. सौम्यरंजन साहू को क्रमशः उत्कृष्टता, समग्र सकारात्मक प्रभाव और अनुसंधान उत्कृष्टता शिक्षण के लिए "सर्वश्रेष्ठ संकाय पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। प्रफुल जैन, गौरव सिंह और हिमांशु तिवारी को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। अन्य सम्मानों में, ऋषभ नाहटा को उद्यमिता श्रेणी और नितिन कलानी को व्यावसायिक विकास श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूर्व छात्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुरिया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन श्रीवत्स जयपुरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ