अजमेर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कला और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 12:15 बजे जारी किया जाएगा। बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री यह परीक्षा परिणाम बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में घोषित करेंगे। बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि कला वर्ग की परीक्षा में 6,52,610 परीक्षार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय में 4058 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।