करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
पीरामल फाउंडेशन, वन विभाग, करौली और स्काउट-गाइड के सयुक्त तत्वाधन के अंतर्गत जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर मनाया गया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, उपवन संरक्षक सुमित बंसल ने पीजी कॉलेज करौली में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही उपखंड अधिकारी अमित वर्मा और रामखिलाड़ी मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली में पौधरोपण किया।
पीरामल फाउंडेशन की तरफ से मुकेश शर्मा, गोपाल सिंह, सत्यम पांडेय और मूलचंद मीना उपस्थित थे।स्काउट-गाइड से अनिल जैन, प्राधानार्चाय, बापू विद्यालय, वन विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और स्वयंसेवी संस्था की तरफ से अमन शर्मा, प्लान इंडिया, किशन जी, सिकोडिकोन स्काउट-गाइड और अन्य मौजूद थे।स्काउट गाइड के बच्चों ने जिला कलेक्टर और उपवन संरक्षक के समक्ष नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण का अर्थ सिर्फ पौधरोपण नहीं है। 
पर्यावरण में खनिज संपदा, जल, मिट्टी इत्यादि सभी वस्तुएं आती है। इन सभी का हमें संरक्षण करना है। आप पर्यावरण की महत्व को समझते हुए अपने आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर पर्यावरण प्रदान करें। जिला कलेक्टर और उपवन संरक्षक ने पीजी कॉलेज, करौली से स्काउट-गाइड के बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट-गाइड के बच्चों की रैली उच्च माध्यमिक विद्यालय, करौली तक गई। वहां पर अमित वर्मा, उपखंड अधिकारी, और रामखिलाड़ी मीना, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने रैली का स्वागत किया। विद्यालय में प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इसके उपरांत जिला कलेक्टर, उपवन संरक्षक ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर परिचित करवाय। विश्व पर्यावरण दिवस पर पीरामल फाउंडेशन द्वारा ‘सिर्फ एक धरा’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने इस विषय अनेक खूबसुरत कलाकृतियां बनाई। उन्होंने अपने आसपास एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। साथ ही अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण बनाने का संकल्प लिया।