उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
पांचवीं और आठवीं क्लास का परीक्षा परिणाम बुधवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने बाड़ेबंदी से ही परीक्षा परिणाम जारी किया। आठवीं का 95.59 परसेंट और पांचवीं का 93.83 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।आठवीं में कुल 12.63 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 94.97 प्रतिशत बालक तथा 96.30 प्रतिशत बालिकाएं यानी कुल 95.59 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। 5वीं में 7.6 लाख बालक और 6.8 लाख बालिकाएं परीक्षा में बैठी थी। इसमें कुल 14.53 लाख बच्चे परीक्षा बैठे थे। 93.62 प्रतिशत बालक पास हुए हैं जबकि 94.06 प्रतिशतबालिकाएं यानी कुल 93.83 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result.aspx पर उपलब्ध है। जहां से विद्यार्थी अपना नाम और रोल नंबर फीड करके प्राप्त कर सकते हैं। पांचवीं क्लास में जहां सभी विद्यार्थी पास होंगे, वहीं आठवीं क्लास में इस बार कम मार्क्स लाने वाले विद्यार्थी फेल भी हो सकते हैं। प्रदेश में पांचवीं क्लास के 14.53 लाख विद्यार्थी ने औरआठवीं बोर्ड में 12.63 लाख विद्यार्थियों ने 17 मई को  परीक्षा दी थी।