जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
केरल विधानसभा की गृह समिति के सदस्यों ने राजस्थान विधानसभा का अवलोकन किया। विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने केरल विधानसभा की गृह समिति के सभापति कोवोर कुन्जमोन, सदस्य सर्व ऐ. के. एम.सर्राफ, आई. सी. बालाकृष्ण , सुजीत विजायान पील्लेई, सी.के.हरीनन्दरान, पी. नन्दा कुमार एवं वी.ऐ बीनु. अन्डर सचिव का पुष्प  गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।विधानसभा सचिव शर्मा ने केरल विधानसभा की गृह समिति के सभापति कोवोर कुन्जमोन को विधानसभा की प्रक्रिया, नियमावली एवं समिति की आन्तोरिक कार्य प्रणाली की पुस्तिका व साहित्य् भेंट किया। सचिव शर्मा ने राजस्थान विधानसभा की गृह समिति की कार्य प्रणाली को विस्तार से बताया। केरल विधानसभा के कुन्जमोन ने केरल विधानसभा की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। समिति ने राजस्थान विधानसभा के सदन का अवलोकन किया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव महेश चन्द शर्मा और सहायक सचिव अशोक कुमार बंशिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।