अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
जल, जमीन और जंगल पर गहराते संकट की जड़ को पहचान कर उस पर काम करना होगा, धरती के भीतर जब तक पानी नहीं पहुँचेगा पर्यावरण का सवाल मुँह बाए खड़ा रहेगा।" उक्त वक्तव्य विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर - 'विश्व पर्यावरण संकट और हमारा दायित्व' विषय पर रा०बालिका सी०सै० विद्यालय देवीजी की गली में आयोजित शहर के विभिन्न सामाजिक - साहित्यिक संगठनों के साझा कार्यक्रम में मत्स्य मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र विद्रोही ने दिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवीजी की गली स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव न्यायधीश मीना अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप, सीडीईपी अलवर पूनम गोयल , ओम आर्य शिक्षण समिति की निदेशक वरिष्ठ कवयित्री राज गुप्ता, इतिहासविद् एड० हरिशंकर गोयल, शिक्षाविद वंदना चंद्रावत विशिष्ट अतिथि के रूप मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरणविद् प्रो० एम पी एस चंद्रावत ने की। विश्व पर्यावरण संकट और हमारा दायित्व 
विषय पर डॉ रामानंद यादव, मा० प्यारे सिंह, साहित्यिक संस्था स्वयंप्रभा सभा के अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह 'अदब', दिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष इं० नवीन प्रकाश जयसवाल, शिक्षाविद अंजू नकड़ा, मंजू शर्मा, गायत्री परिवार के इं० लाखन सिंह नरुका, किशन लाल खैरालिया ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कौशल्या देवी नकड़ा ज्ञानचंद नकड़ा फाउंडेशन के सुभाष नकड़ा की ओर से विद्यालय परिसर में पेड़ों पर पक्षियों के लिए  चार परिंडे लगाए गए। अभिसारा सामाजिक संस्था के निदेशक पूर्व उपशिक्षा निदेशक विष्णु स्वामी द्वारा ग्यारह विभिन्न फल - फूलों के पेड़ उपलब्ध कराए गए। जिन्हें कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने विद्यालय परिसर में लगाया और *पेड़ लगाओ लोकाभियान* का शुभारंभ भी किया  गया। इस कार्यक्रम में अलवर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था 'सृजक ' के संरक्षक भरत सिंह अहरोदिया, उपाध्यक्ष खेमेन्द्र सिंह चंद्रावत, प्रवक्ता हेमराज सैनी, सामाजिक संस्था - विजन संस्थान के हिमांशु शर्मा, कुलदीप सिंह अहरोदिया, लाइफ सेवर टीम के कप्तान मूल चंद जांगिड़, राजस्थान राज्य भारत स्काउट की गाईड छात्राएं , रंग संस्कार थियेटर ग्रुप के डॉ देशराज मीणा, वार्ड पार्षद घनश्याम सोनी तथा सामाजिक संस्था अभिसारा के संजय कौशिक, प्रेम शंकर शर्मा, जसवंत चौधरी, ग्राम रावण देवरा समग्र विकास समिति के बाबूलाल पोसवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना संस्था के अनेक गणमान्य जन उपस्थिति रहे। इस अवसर पर  सांस्कृतिक संस्था इप्टा के कवि - रंगकर्मी प्रदीप माथुर ने पर्यावरण संरक्षण की कविता का पोस्टर देवीजी की गली स्कूल की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी को भेंट किया। कौशल्या देवी नकड़ा ज्ञान चंद नकड़ा फाउंडेशन के प्रसिद्ध बाँसुरी वादक सुभाष नकड़ा ने बाँसुरी के मधुर स्वरों से वातावरण में रस घोल दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी ने विद्यालय की विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में अव्वल रहने वाली छात्राओं को गणमान्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह दिला कर सम्मानित कराया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं की भूमिका और उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन अंबिका जैन एवं सृजक संस्थान के सचिव रामचरण राग ने किया तथा धन्यवाद आभार प्रधानाचार्य श्रीमती विजय लक्ष्मी ने किया।