करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना करणपुर दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंन कैमोखरी, दलापुरा, डाबर, कोंडरी,करणपुर,सिमारा सहित कई गांवो का दौरा कर लोगो की समस्याए सुनी ग्रामीणो माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया पंचायतीराज मंत्री सबसे पहले दोहरी बांध सिंचाई परियोजना का निरिक्षण किया। उन्होने बांध के निर्माण में लिए जा रहे हल्की गुणवत्ता के मेटेरियल को देखकर नाराजगी जताई साथ ही दोहरी बांध परियोजना स्थल पर दोहरी व भर्रपुरा गांव के लोगो को अपनी जमीन का शीघ्र मुआवजा ग्रामीणो दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
डाबर गांव में मगरमच्छ हमले से मौत होने पर मृतक के परिजनो को सरकारी लाभान्वित योजनाओं से जोड़ने तथा चंबल के घाटो पर मगरमच्छ से बचने के लिए लोहे के जाल लगाने के लिए विधायक कोट से 10 लाख रूपए देने की घोषणा की गई। वही कोंडरी गांव के ग्रामीणो ने मंत्री से सरपंच द्वारा इन्द्रा आवास किस्त के रूपए लेने की शिकायत की गई। उप तहसील की नानपुर पंचायत के दोहरी बांध लघु सिंचाई परियोजना जो करीब 58 करोड़ रूपए की लागत से निर्माण कार्य द्रुत गति से चलाया जा रहा है। बांध निर्माण में लिए जा रहे हल्की गुणवत्ता के मेटेरियल को देखकर मंत्री रमेश मीना ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि तीन पंचायतों नानपुर , करणपुर और टोडा की 42 कृषक ढाणियों के लिए सिंचाई व पेयजल के लिए पानी उपलब्ध होगा। बांध अगर हल्की गुणवत्ता मेटेरियल काम लिया जायेगा तो बांध उम्र कम रहेगी। बल्कि किसानों पर बांध टूटने से जीवन को खतरा बना रहेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार से बांध के कार्य निमार्ण लेकर नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता को मिलने के लिए कहा। दोहरी बांध क्षेत्र में किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है उन किसानों बसाने के कार्य प्रगति पर है। राजस्थान के राज्यपाल के यहां पत्रावली विचाराधीन है वहां मंजूरी मिल जाने के बाद जिला कलेक्टर करौली से चर्चा कर बसाने की व्यवस्था की जाएगी। बांध कार्य का निरीक्षण कर लौटते वक्त चम्बल में मगरमच्छों के हमलों जान गंवाने वाले दाबर ( डोंगरी ) मानकी ,दलापुरा वालों मिले और कहा कि चम्बल के घांटों पर सुरक्षा के लिए फैंनसिंग लगवाएंगे।इसके लिए 10 लाख रुपए की लागत जो भी लगेगी सुरक्षा के कार्य विधायक कोटे से खर्च करने की घोषणा की तथा पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभान्वित योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद अधिकारी महावीर सिंह नायक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश चन्द मीना , उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश कुमार मीना , पुलिस वृताधिकारी कैलादेवी गिर्राज प्रसाद मीना , जलदाय सहायक अभियंता विजय सिंह मीना , सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश मीना , डॉ लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रघुबीर माली , करणपुर सरपंच प्रतिनिधि केवल बैरवा, नानपुर सरपंच प्रतिनिधि बबलू मीना, महाराजपुरा सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह बैरवा , टोडा के सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार मीना , पूर्व सरपंच सुमेर शर्मा , शिवचरण दीक्षित ,भैरोलाल पहाडिया , मण्डरायल के पूर्व सरपंच योगेश कुमार शर्मा ,कसेड सरपंच रामस्वरूप उर्फ टोले मीना आदि मौजूद रहे।
फूड प्वाइजनिंग पीडितों के जाने हालात।
सिमारा गांव की वैरवा वस्ती में पांच दिन से फैली फूड प्वाइजनिंग की बीमार के बाद रविवार को पंचायतीराज मंत्री रमेश चंद मीना ने गांव में पहुंचकर अपने कोटे से एक सिंगल फेस की बोरिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ मौके पर ही बोरिंग लगाने की जगह चिन्हित कर कार्य शुरू कराने के जलदाय विभाग के एईएन को निर्देश दिए।

0 टिप्पणियाँ