करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
करौली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने हिण्डौन सिटी नई मंडी थाने में कार्यरत एएसआई बहादुर सिंह को रविवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की ये कार्रवाई करौली में एसीबी के डीएसपी अमरसिंह मीणा के नेतृत्व में लगभग 2 घंटे तक चली। डीएसपी मीणा ने बताया कि बनकी गांव निवासी कप्तान सिंह गुर्जर ने एसीबी के समक्ष पेश परिवाद में बताया था कि उसने एक मामला थाने में दर्ज था, जबकि विरोधी पार्टी ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज करा दिया। परस्पर दर्ज हुए मामले में राजीनामा कराने के लिए ASI बहादुर सिंह ने दस हज़ार रुपये मांगे थे, जिसमें से परिवादी ने पूर्व में एएसआई को पांच हज़ार रुपये दे चुका था, एएसआई ने परिवादी पर बाकी पांच हजार रुपये देने का दवाब बनाया, जिस पर परिवादी ने एसीबी कार्यालय में सूचना दी, जिस पर एसीबी के डीएसपी अमर सिंह मीणा मय टीम के मंडी थाने पहुंचे और परिवादी को पांच रुपये देकर थाने में भेज दिया, उसके बाद परिवादी ने एएसआई बहादुर सिंह को पांच हजार रुपये दिए, पीछे से एसीबी टीम ने एएसआई को रंगे हाथ दबोच लिया। फिलहाल एसीबी टीम की कारवाई जारी है।

0 टिप्पणियाँ