जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान पुलिस सेवा के दो सीनियर आरपीएस अधिकारी पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)मे शामिल हो गए हैं। इसके लिए शुक्रवार को यूपीएसई की बैठक हुई। जिसमें इन दोनों अधिकारियों को आईपीएस के लिए योग्य माना गया। इन्हें पदोन्नत कर आईपीएस बना दिया है।आईपीएस बने करन शर्मा हाल में एडिशनल डीसीपी क्राईम एंड विजिलेंस के पद पर और ज्ञानचंद यादव सीएम सिक्योरिटी में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत हैं। इनसे सीनियर एडिशनल एसपी सतपाल मिड्ढा की जांच लम्बित होने के कारण उन्हें पदोन्नति की बैठक में शामिल नहीं किया गया। दोनों अधिकारी 1997 बैच के आरपीएस अधिकारी हैं।आईपीएस में चयन होने पर दोनों ही अधिकारियों को डीजीपी एमएल लाठर ने फोन पर शुभकामनाएं दी हैं।आईपीएस बनने पर बड़ी संख्या में आरपीएस एसोसिएशन के अधिकारी जयपुर कमिश्नरेट पहुंचे। करन शर्मा को गुलदस्ते देकर शुभकामनाएं दी।