करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
केन्द्र सरकार के आठ साल पुरे होने पर भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मोदी सरकार द्वारा किये गये कार्यो के बारे मे बखान किया गया। साथ ही मोदी सरकार के 8 वर्षों के शासन में जिस नये भारत की कल्पना की गई, वो नये भारत का सपना साकार होने के बारे मे जानकारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजलाल डिकोलीया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया । उन्होने विगत 8 वर्षों में देश के हर क्षेत्र में हुई प्रगति की अनंत यात्रा को रेखांकित किया।  पत्रकार वार्ता के प्रांरभ मे जिला अध्यक्ष ने कहा कि हम आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 75 वर्षों की आजादी में लगभग 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी और एक खानदान विशेष ने देश पर शासन किया। 90 के  दशक में पहला बदलाव अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान आया। अनकों दलों के साथ मिलकर गठबंधन की सफल सरकार चलाई। देश के राजनीतिक इतिहास में  2014 में भी इसी तरीके का राजनीतिक क्रांतिकारी बदलाव आया, देश में कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार, अराजकता, कुशासन, परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद इन सबके खिलाफ देश की जनता ने प्रतिकार किया और देश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। मोदी सरकार एनडीए-2 के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण हो गये, और इन 8 वर्षों की राजनीतिक तौर पर, सामाजिक तौर पर और शासकीय तौर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा की दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को स्वच्छ रखने, माताओं-बहनों को सम्मान, स्वास्थ्य और आरोग्य का संबल देने के लिये शौचालय बनाने की दूरदर्शी सोच थी परिणामस्वरूप देश में 10 करोड़ शौचालय बनकर तैयार हुये, यह बदलाव की पहली शुरुआत थी।सामान्य व्यक्ति के बैंक के खाता खुलना कठिन प्रक्रिया थी जिसे आसान कर मोदी सरकार ने  45 करोड़ जनधन के खाते खुलवाकर भारत की जनता को ताकत दी और भ्रष्टाचार पर नकेल पड़ी । दिव्यांग, विधवा को अपनी पेंशन के लिये गुहार लगानी पड़ती थी,आज इज्जत-सम्मान के साथ उनके खातों में राशि सीधे जमा होती है। आज भारत के 3 करोड़ लोगों के सर पर सम्मान की छत है। पीएम मोदी की पीएम आवास योजना लोगों के लिये वरदान साबित हो रही है। आज भारत की शत प्रतिशत आबादी के पास गैस कनेक्शन हैं, और 10 करोड़ से ज्यादा गैस कनेक्शन उज्ज्वला के हैं, जिनसे माता-बहनों को धुंए से आजादी दिलाई है। यह बुनियादी बदलाव की बड़ी शुरुआत थी। देश की 55 करोड़ आबादी को आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। 03 करोड़ लोगों ने इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। ब्रजलाल डिकोलीया ने कहा कि देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम है किसानों की, वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जो छोटे किसान हैं जिनकी तादात 82 प्रतिशत है, इन किसानों के खातों में सालाना 06 हजार रुपये ट्रांसफर होना, यह दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम है। पीएम किसान सम्मान निधि से देश के 11.08 करोड़ किसानों को 1 लाख 92 हजार करोड़ की राशि सीधे खातों में हस्तांतरित होती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल बिहारी वाजपेयी के समय शुरू हुई किसान क्रेडिट कार्ड योजना, जिसका असंख्य किसान लाभ उठा रहे हैं। इससे किसानों का ताकत मिलती है।यह बदलता हुआ भारत है, और मोदी सरकार ने जिस तरीके से सुविधाओं के विस्तार के लिये संकल्पित होकर कल्याणकारी योजनाओं के जरिये जो कार्य हुये। इसके लिये राजस्थान की जनता व राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री  का अभिनंदन करते हैं। मोदी सरकार की एक शब्द में कोई उपलब्धि हो तो कोरोना जैसी विभीषिका और दुनिया के तमाम पूंजीपति, विकसित और संपन्न देशों के मुकाबले 135 करोड़ की आबादी के देश भारत ने जिस मजबूती से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी, वो आप सबके सामने है। 100 करोड़ 92 लाख लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाना, बूस्टर उपलब्ध करवाना, निशुल्क उपलब्ध करवाना आज के युग की प्रधानमंत्री मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 14 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़ा का आयोजन किया है। पार्टी, पार्टी के सभी मोर्चा जमीनी तौर से लेकर ऊपरी तौर पर बूथ स्तर तक लाभार्थियों तक और आम व्यक्तियों तक पुरजोर तरीके से  मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। यह पहला अवसर है जब बात सहकारी संघवाद की जाती है, लेकिन इसकी कोई अनदेखी कर रहा है वो राजस्थान की कांग्रेस सरकार कर रही है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये देश के 80 करोड़ लोगों को राशन देना यह वैक्सीन के बाद दूसरी बड़ी उपलब्धि है। मुद्रा योजना के जरिये देश के नौजवानों को स्वरोजगार के लिये प्रेरित करने के लिये एक करोड़ 11 लाख लोगों को ऋण दिया, जिसकी स्वीकृत राशि 78629 करोड़ रुपये है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत राजस्थान के 75 लाख किसानों को 10 हजार 791 करोड़ राशि हस्तांतरित की गई है। जल जीवन मिशन एक महत्वाकांक्षी अभियान है, इसके लिये राजस्थान में 14 हजार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। एक बड़ी अभिनव योजना भारतमाला परियोजना है, देश को जोड़ने का काम, अब तक 2737 किलोमीटर की परिकल्पना थी, उसमें 39 हजार 669 करोड़ की लागत वाले 2226 किलोमीटर की लम्बाई के कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। 1545 किलोमीटर के कार्य पूरे हो चुके हैं।प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जरिये 04 करोड़ 49 लाख किसानों का फसल बीमा हुआ, जिसमें 01 करोड़ 25 लाख किसानों को 16 हजार 566 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भारत सरकार ने दी। मोदी सरकार के 8 वर्षों के शासन के बारे में कहा कि जिस नये भारत की कल्पना की गई, वो नये भारत का सपना साकार हुआ। देश स्वाभिमान के साथ खड़ा हो, इस बात के लिये हर देशवासी की इच्छा थी, इसको प्रधानमंत्री ने पूरा किया। प्रेसवार्ता में  पूर्व विधायक श्रीमती राजकुमारी जाटव, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री अशोक सिंह, भाजपा जिला महामंत्री   धीरेंद्र सिंह बैंसला, जिला उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ला,  जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी  मुकेश सालौत्री, जिला आईटी प्रभारी राजेंद्र शर्मा, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत बीजलपुर, शहर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, देहात मंडल अध्यक्ष ग्रामीण गजेंद्र सिंह रतियापुरा, शीलू पाल, बंटी जाटव, मनोज वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।