श्रीगंगानगर-राकेश मितवा।
राज्यसभा चुनाव की उठापटक और बाड़ेबंदी के बीच प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट श्रीगंगानगर दिल्ली से ट्रेन से पहुंचे तो उनका कांग्रेसियों ने भव्य अभिनंदन किया गया। भारी तादाद में भीड़ ने रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह से अव्यवस्था फैला दी । एक और जहां आम जनता से प्लेटफार्म टिकट की डिमांड की जाती है वहीं सैकड़ों की तादाद में पहुंचे लोगों में से महज 20 लोगों ने ही प्लेटफार्म टिकट लिए ।
वहीं भारी धक्का-मुक्की के बीच कई गमले और अन्य सामान भीड़ से टूट गए।अव्यवस्था से नुकसान पहुंचा। अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा करती इन कांग्रेसियों की भीड़ के चलते गाड़ी में आए अन्य यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच लोगों से स्वागत सत्कार ग्रहण करके लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ट्रेन से उतरकर स्टेशन से बाहर आए और पंजाब के लिए रवाना हो गए।
पंजाब में पिछले दिनों पंजाबी गायककार और कांग्रेस नेता व गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इस सिंगर के घर पर शोक व्यक्त करने के लिए पायलट दिल्ली से सराय रोहिल्ला ट्रेन से यहां श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस नेता अशोक चांडक, श्रीकरणपुर के विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुबि कुन्नर आदि ने शक्ति प्रदर्शन किया। पायलट को कड़ी सुरक्षा के बीच रेलवे स्टेशन से बाहर लाया गया और वहां से कारों का काफिला पंजाब के लिए रवाना हो गए। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पायलट के लिए होर्डिग्स लगाए गए। वहीं पुलिस प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से लेकर बीरबल चौक तक, वहां से सुखाडि़या सर्किल तक, इस सर्किल से मीरा चौक तक पुलिस जाब्ता तैनात किया।एसएसबी रोड से होते हुए कालूवाला चक बाइपास से पंजाब के लिए यह काफिला निकल चुका था। पायलट के साथ केसी बिश्नोई, अशोक चांडक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई, पूर्व जिला परिषद डायरेक्टर युवरेन्द्र यूरी आदि मौजूद थे। जैसे यह काफिला एसएसबी रोड से पंजाब सीमा की ओर पहुंचा तो पुलिस ने राहत की सांस ली। पायलट के चंद मिनट के दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल बनी रही। हालांकि पायलट ने किसी से बात नहीं की।

0 टिप्पणियाँ