सवाई माधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।
सवाईमाधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने 4 जून को उलियाना गांव में हुई एक महिला की हत्या के मामले में कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी ओमप्रकाश मीणा उर्फ डिग्गी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस उपाधीक्षक राजवीर सिंह चम्पावत ने बताया कि 4 जून को आरोपी ओमप्रकाश मीणा उर्फ डिग्गी ने उलियाना गांव में अपने पड़ोस में रहने वाली 55 वर्षिय महिला मेहंदी मीणा की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने महिला के शव पर कपड़े ,रजाई ,कम्बल व घास फूस डालकर शव को जला दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी आदतन शराबी है और आये दिन महिला से लड़ाई झगड़ा करता था।घटना के दिन भी आरोपी ने महिला से लड़ाई झगड़ा कर महिला के साथ मारपीट कर महिला की हत्या कर दी । आरोपी ने महिला की हत्या के बाद महिला के कान व पैरों में पहने हुए जेवर भी ले लिए। साथ ही घर मे बक्से में रखे जेवर भी लेकर आरोपी घटना स्थल से भाग निकला। घटना को लेकर मृतका के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से मृतका के जेवरातों के बारे में पूँछतांछ कई जा रही है।

0 टिप्पणियाँ