करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सूचना केन्द्र के टाउन हॉल में गुरूवार को आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वित्तीय सेवाऐं वित्त मंत्रालय भारत सरकार के आईकोनिक सप्ताह 6 जून से 12 जून के अंतर्गत जिला स्तर पर मेघा क्रेडिट आउट रीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर ने बैंक ऑफ बडौदा भरतपुर द्वारा विभिन्न बैकों के द्वारा लगभग 1267 लाख रूपये के ऋण स्वीकृती पत्र वितरित किये। शिविर के दौरान करौली जिले के निवासियों को विभिन्न राजकीय ऋण योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, स्टैण्डअप इंडिया, मुख्यमंत्री लघु उद्यमी, प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, एससी एसटी पोप, एनयूएलएम, एनआरएलएम, इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, एवं अन्य ऋण योजना जैसे वाहन ऋण, आवास ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन, किसान क्रेडिट एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन एवं तुरंत खाते खोलने एवं जागरूकता बढाने हेतु जागरूक किया गया, जिले की सभी सरकारी एवं प्राईवेट सेक्टर के बैकों ने अपनी अपनी स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर के दौरान बैंक ऑफ बडौदा क्षेत्र के बैंक प्रबंधक, अग्रणी जिला प्रबंधक अमरसिंह सहित बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम कें दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक शाखाओं, स्टॉफ सदस्यों एवं बैंक मित्रों को पुरूस्कृत कर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।