सिरोही ब्यूरो रिपोर्ट।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि गहलोत की कांग्रेस के आते ही विकास के ब्रेक लग जाता है। अव्वल तो वह विकास की राह पर चलती हैं नहीं और चलती भी है तो धीरे-धीरे चलती है। जिस दिन भाजपा की सरकार चली जाती है,उसी रोज़ विकास पर कट ऑफ़ डेट लग जाता है। वे माउण्ट आबू में जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि अब डेढ़ साल बाद भाजपा की सरकार बनेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। 
उन्होंने कहा कि बात माउण्ट आबू की ही नही है पूरे प्रदेश में सफ़ाई के लिए लोगों को आगे आना चाहिये। लोग स्वच्छता से जुड़ेंगे तब ही मोदी जी के स्वच्छ भारत का सपना डालर होगा।इसके लिए भाजपा को आगे आना चाहिए और हर जगह सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए। राजे की इस पहल पर माउण्ट आबू के भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि वे माउण्ट शहर को स्वच्छ रखेंगे। इस कार्यक्रम में सांसद देव जी पटेल,बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत,विधायक पूरा राम,पूर्व विधायक ओटा राम देबासी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी,पूर्व मंत्री यूनुस खान,पूर्व ज़िला प्रमुख पायल परसरामपुरिया,मंडल अध्यक्ष टेक चंद भंभानी,नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य मौजूद थे। इससे पूर्व उन्होंने अधर देवी और अचलेश्वर महादेव के दर्शन व पूजा अर्चना की ।