जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और गहन जांच की मांग की मांग की है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि यह घटिया किस्म का राजनीति प्रतिशोध है और इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा कि केरल के वायनाड में जिस तरह से कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला हुआ। यह कायराना घटना निंदनीय है। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है। गहलोत ने कहा कि यह घटिया किस्म का राजनीतिक प्रतिशोध है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह था पूरा घटनाक्रम।
गौरतलब है कि वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। कांग्रेस ने हमले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की भूमिका का आरोप लगाया। राहुल गांधी के कार्यालय में कुर्सियों को तोड़ा गया और कार्यालय के कर्मचारियों को कथित तौर पर पीटा गया। कलपेट्टा के निकट कैनाटी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यालय है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने वायनाड में कार्यालय पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।