अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर निवासी एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत महिला थाने को दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।महिला पुलिस थाना प्रभारी के मुताबिक शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी कॉलोनी में रहने वाला संजू कोली पुत्र कैलाश कोली उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार संजू ने उसे बीच रास्ते रोकने का प्रयास भी किया। इसी बीच करीब 10 दिन पहले वह उसकी बहला-फुसलाकर अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म किया। महिला किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती है। पति मजदूरी करता है। महिला के 3 बच्चे भी हैं जबकि आरोपी प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता के पति ने कहा कि कुछ दिन पहले आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। महिला अपने पति के साथ महिला थाने में पहुंची और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में पीड़िता की डॉक्टरी जांच कराई गई है। पुलिस ने कहा कि महिला के फोन की जांच की जा रही है। फोन रिकॉर्ड में आरोपी के नंबर मिले हैं। इस मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।