झालावाड़-हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ के जिला अस्पताल परिसर के पीछे नव निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर स्थल पर पुराने भवन की बिल्डिंग गिर जाने से कुछ श्रमिक मलबे में दब गए। हादसे में एक श्रमिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य भी गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व डीएसपी नीरज कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मलबे में एक अन्य श्रमिक के दबे होने की आशंका जताई है और मलबा हटाया जा रहा। घटना शनिवार की है जहां झालावाड़ जिला अस्पताल में नए ट्रॉमा सेंटर के भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। जिसके लिए पुराने हॉस्टल की बिल्डिंग गिराने का कार्य चल रहा था। उसी दौरान बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया और वहां कार्य रहे श्रमिक मलबे में दब गए। हादसे में एक श्रमिक राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दो अन्य घायल श्रमिकों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में एक अन्य श्रमिक के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।