जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों और मालदीव के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के बीच माले में होने वाली लीग में भारत से डॉक्टर उत्कर्ष  कुलश्रेष्ठ एकमात्र हेड फ़िज़ियो के रूप में मालदीव जा चुके हैं। नौ जून से लगभग एक महीने तक चलने वाली इस लीग का आयोजन मालदीव वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। मालदीव वॉलीबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद राने ने बताया कि हमने भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ियों की टीम मैनेजमेंट और खेल भावना को देखते हुए इस लीग को और बेहतर बनाने की कोशिश की है और मालदीव के खेल प्रेमियों को वॉलीबॉल के इस सीज़न में कई नए और आक्रामक खिलाड़ियों का खेल देखने का शानदार अवसर भी मिलेगा। 
आपको बता दें कि डॉक्टर उत्कर्ष कुलश्रेष्ठ पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारत के सबसे तेज़ गेंदबाज़ों में से एक पंकज सिंह, आई.पी.एल. में कोलकाता की टीम के बल्लेबाज अभिजीत तोमर और अंतर्राष्ट्रीय महिला टी-20 की अंडर 19 में चुनी गयी लेफ़्ट आर्म गेंदबाज यशस्वी के पर्सनल फ़िज़ीओथेरपिस्ट भी हैं।