बारां-हंसपाल यादव।
राजस्थान के बारां में बुधवार रात से तनाव की स्थिति बनी हुई है। विशेष समुदाय के लोगों ने जनता टॉकीज रोड पर स्थित रेडिमेड शॉप पर व्यापारी हरीश शर्मा और उसके मौसेरे भाई विनोद शर्मा पर ताबड़तोड़ धारदार हथियारों से हमला किया। इसके बाद बारां में तनाव उपज गया। ऐसे में बारां जिला पुलिस को भारी सुरक्षा बल शहर में तैनात करना पड़ा। आज गुरुवार को बारां व्यापार महासंघ के आह्वान पर व्यापारियों ने बाजार प्रतिष्ठान बंद रखे हैं। बाजारों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। वही घटना को लेकर विहिप बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लाठियों के साथ वाहन रैली निकालते हुए बाजारों में निकले हैं। ऐसे में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बुधवार को ही बारां जिला पुलिस ने कोटा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर तैनात किया। पुलिस की टीमें बारां में गश्त कर रही है। बीजेपी के नेता आनंद गर्ग का कहना है कि घटना के विरोध को लेकर अनिश्चितकाल के लिए बारां शहर को बंद किया गया है।पुलिस प्रशासन सरकार से मांग है कि जो लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रहे हैं। उन लोगों पर सरकार पुलिस नकेल कसे अन्यथा बीजेपी सड़कों पर उतरेगी और मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। सामने आया कि जिस हरीश शर्मा व्यापारी पर बुधवार रात मौसेरे भाई विनोद के साथ हमला किया गया इनके भाई मनोज शर्मा पर 4 दिन पहले खुद बदमाशों ने मामूली कहासुनी पर चाकू से हमला किया था ऐसे में जानलेवा हमला होने से शहर के व्यापार महासंघ में पुलिस के प्रति घोर आक्रोश उपजा है। व्यापारियों ने कहा है कि बारां में व्यापारी सुरक्षित नहीं है जिस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही है पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। जबकि पुलिस को तत्काल बदमाशों को गिरफ्तार करना चाहिए था। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। घटनाओं के विरोध में बुधवार रात को धमरादा चौराहा से लेकर प्रताप चौक तक हिंदू संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान पुलिस से तनातनी हुई धक्का-मुक्की तक हुई थी। घायलों को रात को इलाज के लिए बारां जिला अस्पताल में चल रहा है।

0 टिप्पणियाँ