जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर रणथंभौर अभ्यारण्य परियोजना का अतिरिक्त कार्यभार भारतीय वन सेवा के अधिकारी सेडूराम यादव को सौपा है। यादव को यह पद भारतीय वन सेवा मुख्य वन संरक्षक एव क्षेत्र निदेशक बाघ परियोजना रणथंभौर के टीकम चन्द शर्मा के शनिवार को सेवानिवृत्त होने की वजह से सौपा गया है। खास बात इसमे यह रही है कि आईएफएस अधिकारी सेडूराम को गहलोत सरकार और उच्च अधिकारियों की तरफ से एक तरह का पुरस्कार सौपा गया। क्योंकि सेडूराम एक जूनियर अधिकारी है। इसी के साथ कई अधिकारी सीनियर भी है जो इस पद को संचालित करने लायक थे। लेकिन गहलोत सरकार की मेहरबानी की वजह से एक जूनियर अधिकारी को उच्च पद पर स्थापित किया गया है। आपको बता दें कि रणथंभौर अभ्यारण्य मे राजनेताओं के अलावा सेलिब्रिटी का आना जाना लगा रहता है। साल मे एक बार प्रियंका गांधी का दौरा भी कन्फर्म सा रहता है। इसके अलावा यहा बाघों की अटखेलियाँ को देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी लुत्फ उठाने आते रहते है। अब देखना यह होगा की गहलोत सरकार की मेहरबानी के बाद सेडूराम इस पद को कितनी काबिलियत से निभाते है। वैसे सेडूराम यादव फिलहाल मुकन्दरा हिल्स टाईगर्स रिजर्व कोटा का वन सरक्षक एव क्षेत्र निदेशक के पद पर कार्यरत है। उनको रणथंभौर अभ्यारण्य का अतिरिक्त चार्ज सौपा गया है।