सवाई माधोपुर-हेमेंद्र शर्मा।
सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने जिला मुख्यालय के खेरदा स्थित बिजली विभाग के स्टाकयार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से स्टाकयार्ड में उपलब्ध ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारी ली। विधायक दानिश अबरार ने बताया कि उनके जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में लोगो द्वारा ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की मांग की गई थी।जिसे लेकर उनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो पता चला कि बिजली विभाग के पास ट्रांसफार्म का स्टॉक नही है। ऐसे में उन्होंने ऊर्जा मंत्री से बात कर तुरंत सवाई माधोपुर को पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग की। जिस पर अब सवाई माधोपुर बिजली विभाग को पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर मिल गए है। विधायक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान लोगो की मांग और 56 ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की उनके द्वारा घोषणा की गई थी। विधायक ने बताया कि अब बिजली विभाग को ट्रांसफार्म मिल गए है और अगले 48 घण्टो में उनके द्वारा जनसुनवाई के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप 56 ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ